Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Madurai के थाने में हुई व्यक्ति की मौत, Postmortem Report में मिले चोटों के निशान

    3 hours ago

    1

    0

    मदुरै के पास चेक्कनूरानी पुलिस थाने में मृत पाए गए 42 वर्षीय व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोटों के कई निशान, गर्दन पर फंदे के हल्के निशान और जीभ पर दांतों से काटने के निशान पाए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मदुरै मेडिकल कॉलेज में तीन सदस्यीय चिकित्सकीय दल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मृतक बालकृष्णन की छाती और पीठ पर पांच अलग-अलग स्थानों पर नीले-काले रंग के चोटों के निशान पाए गए।हालांकि, चिकित्सकीय दल ने मौत के सटीक कारण पर अंतिम राय सुरक्षित रखी है। रासायनिक और ऊतकों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की गर्दन के सामने और दोनों तरफ 27 सेंटीमीटर लंबा और दो सेंटीमीटर चौड़ा फंदे का अधूरा, तिरछा निशान पाया गया।इसके अलावा जीभ के पिछले हिस्से के पास दांतों से काटने के लगभग चार सेंटीमीटर लंबे निशान भी मिले। सूत्रों के अनुसार, शरीर की आंतरिक जांच में दोनों फेफड़ों में सूजन, रक्तस्राव के कई छोटे-छोटे धब्बे और बड़ी मात्रा में झागदार स्राव पाया गया। सूत्रों ने बताया कि पेट, यकृत, गुर्दे और रक्त सहित शरीर के आंतरिक अंगों के नमूनों को सीलबंद कर रासायनिक जांच के लिए मदुरै स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) भेज दिया गया है।लॉरी चालक बालकृष्णन की 14 नवंबर को मदुरै जिले के चेक्कनूरानी पुलिस थाने में मौत हो गई थी। वह थेनी जिले के देवारम का रहने वाला था। पुलिस ने शुरुआत में दावा किया था कि बालकृष्णन ने थाने के भीतर आत्महत्या की थी।हालांकि, उसके परिजनों ने पुलिस हिरासत में प्रताड़ना दिए जाने का आरोप लगाया था। बालकृष्णन को आग की उस घटना के सिलसिले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, जिसमें उसके ट्रक से ले जाई जा रही इलायची की लगभग 60 बोरियां जलकर नष्ट हो गई थीं। पोस्टमार्टम से पहले उसिलमपट्टी के न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने मौत के मामले में जांच की थी।फिलहाल मामले की जांच सीबी-सीआईडी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओडिशा के Keonjhar में Bajrang Dal सदस्यों की गिरफ्तारी पर VHP ने CM को लिखा पत्र
    Next Article
    उत्तराखंड के Tehri और Rudraprayag में दो सड़क हादसे, 12 लोगों की गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment