Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा के Keonjhar में Bajrang Dal सदस्यों की गिरफ्तारी पर VHP ने CM को लिखा पत्र

    3 hours ago

    2

    0

    विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर कहा है कि पिछले महीने क्योंझर जिले में आदिवासियों पर कथित हमले के मामले में की गई बजरंग दल के पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी गैरकानूनी है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों की रिहाई सुनिश्चित करने की मांग की है। विहिप के प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई एकतरफा और भेदभावपूर्ण है।पुलिस के अनुसार, बजरंग दल के पांच कार्यकर्ताओं को 10 नवंबर को क्योंझर जिले के घसीपुरा पुलिस थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर गोहत्या के आरोप को लेकर महिलाओं सहित कुछ आदिवासियों के साथ मारपीट करने और उनके पूजा स्थल में तोड़फोड़ करने का आरोप है।अधिकारी ने बताया कि यह घटना 23 अक्टूबर को हुई थी। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर एक आदिवासी समूह के खिलाफ भी अलग मामला दर्ज किया गया है। विहिप ने सोमवार को लिखे पत्र में कहा, ‘‘कुछ लोगों के कथित तौर पर गौवध में शामिल होने की जानकारी मिली थी।बजरंग दल के सदस्यों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के सामने इस पर आपत्ति जताई थी। पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया और बजरंग दल के कार्यकर्ता बिना किसी और विवाद के वहां से चले गए थे।’’ हालांकि, मिश्रा ने आरोप लगाया कि बाद में गोहत्या में शामिल लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इसके बाद संगठन के सदस्य पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।मिश्रा ने दावा किया, ‘‘हमें इस बात से गहरा दुख हुआ कि उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई करने के बजाय स्थानीय पुलिस ने कथित तौर पर एकतरफा और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ विहिप के प्रदेश अध्यक्ष ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने गिरफ्तारियों की निष्पक्ष और कानूनी समीक्षा सुनिश्चित करने तथा कार्यकर्ताओं की रिहाई की अपील की।घसीपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने बजरंग दल का कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले लोगों के पास से तलवारों सहित कुछ हथियार बरामद किए थे। विहिप ने संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जानबूझकर की गई कथित गड़बड़ी, अधिकारों के दुरुपयोग या कर्तव्य में लापरवाही को लेकर उचित विभागीय और कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। आदिवासी संगठनों के एक समूह ने 18 नवंबर को क्योंझर शहर में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।इससे पहले, बीजद के आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुदाम मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कथित हिंसा वाले गांव का दौरा किया और आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत की। मरांडी ने कहा, ‘‘ऐसे समय में जब मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी स्वयं आदिवासी समुदाय से आते हैं, आदिवासियों के पूजा स्थल पर हमला बेहद निंदनीय है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ballia में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद आरोपी सिपाही पति, सास और ससुर जेल भेजे गए
    Next Article
    Madurai के थाने में हुई व्यक्ति की मौत, Postmortem Report में मिले चोटों के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment