Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में 50 सिलेंडर एक घर में डंप, VIDEO:DSO ने कहा- जांच में जो भी दोषी मिला उस पर होगी कार्रवाई

    10 hours ago

    1

    0

    महोबा जिले के जैतपुर विकासखंड के चमरूआ गांव में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। यहां एक मकान के अंदर अवैध रूप से लगभग 50 इंडेन गैस सिलेंडर डंप किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक पिकअप गाड़ी (नंबर UP95 AT 4549) से भरे हुए गैस सिलेंडर उतारे जाते दिख रहे हैं। वीडियो में तीन युवक तेजी से इन सिलेंडरों को गाड़ी से उतारकर घर के भीतर छिपाते नजर आ रहे हैं। यह मकान गांव के ही एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह लंबे समय से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी में लिप्त है। वह सिलेंडरों का स्टॉक कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता है। एक निजी आवास में इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील गैस सिलेंडरों का भंडारण करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से एक बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब महोबा के स्थानीय बाजारों में गैस की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर आम जनता में डर का माहौल है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब सवाल उठता है कि किसकी शह पर यह अवैध स्टॉक किया जा रहा था वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी का कहना है कि कुलपहाड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले चमरूआ गांव का एक वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमें एलपीजी सिलेंडरो को उतारते हुए दिखाया गया है। इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पूर्ति निरीक्षक कुलपहाड़ को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। इस प्रकरण में जांच कराई जा रही है जो भी दोषी मिलता है या अनियमितता पाई जाती है तो कार्रवाई होगी। जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि इसका अवैध भंडारण किया जा रहा था या कालाबाजारी में प्रयोग किया जाना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में स्कूटी सवार चौकीदार की सड़क हादसे में मौत:शराब पीकर उत्पात मचा रहे बाइकर्स ने मारी टक्कर, हादसे में भाई घायल
    Next Article
    आजमगढ़ में पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद:2019 में दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की थी , 6 गवाहों ने दी मामले में गवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment