Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में गैस किल्लत, सिलेंडर के लिए लंबी कतारें:सर्वर डाउन और युद्ध की अफवाहों से उपभोक्ता परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। शहर के मकानियापुरा स्थित महोबा गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग ईरान-इजरायल युद्ध की अफवाहों और सर्वर डाउन होने को इसकी वजह बता रहे हैं। बुंदेलखंड के महोबा में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। महोबा गैस सर्विस केंद्र के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई उपभोक्ता अपना काम छोड़कर घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। सरकारी कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि वे छुट्टी लेकर गैस बुक कराने आए थे, लेकिन भीड़ के कारण उन्हें कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर स्थिति काफी खराब है। उपभोक्ता अशोक कुमार सोनी ने वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त की। उनका मानना है कि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पेट्रोलियम आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। त्योहारों के दौरान सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी भी हुई है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। देखें 3 तस्वीरें… संदीप कुमार राजपूत जैसे कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि एजेंसी कर्मचारी सर्वर डाउन होने का हवाला देकर बुकिंग नहीं कर रहे हैं। इससे एक सिलेंडर के लिए लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है, जिससे दिहाड़ी मजदूर और किसान विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। एजेंसी के कर्मचारियों ने स्थिति स्पष्ट की। वितरण कर्मचारी बलराम के अनुसार, स्टॉक की कोई कमी नहीं है। गोदाम और गाड़ियों में लगभग 857 सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल कंपनी का सर्वर ठप होने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है। बुकिंग कर्मचारी रामभक्त राठौर ने पुष्टि की कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज नहीं आ रहे हैं और सिस्टम काम नहीं कर रहा है। अब सवाल यह है कि यदि स्टॉक पर्याप्त है, तो तकनीकी खामियों को दूर कर जनता को राहत क्यों नहीं दी जा रही? युद्ध की अफवाहों और महंगाई के बीच महोबा का आम नागरिक अब सीधे सरकार से दखल की मांग कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 महीने के बच्चे ने 2.5 इंच नुकीला स्क्रू निगला:एक्स-रे से 24 घंटे डॉक्टरों ने नजर रखी, एंडोस्कोपी करके निकाला
    Next Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लंबी लाइनें:लोग बोले- 3500 रुपए तक में ब्लैक हो रहा, सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टॉक की जांच की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment