Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीबी उन्मूलन को लेकर आशाओं को दी गई पूरी जानकारी:11 व 13 अप्रैल को होंगे एक्स-रे कैंप,अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को जाकिर कॉलोनी स्थित यूपीएससी में जिला पएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम ने आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम के साथ टीबी को लेकर बैठक की। बैठक में सबसे पहले आशाओं को टीबी के लक्षणों की जानकारी दी गई। साथ ही एनटीईपी कार्यक्रम के तहत मिलने वाले इंसेंटिव के बारे में भी बताया गया। बताया गया कि टीबी मरीज की पहचान कर उसे जांच के लिए लाने और मरीज के पॉजिटिव मिलने पर आशा को ₹500 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। निक्षय पोर्टल पर मरीज का बैंक खाता अपडेट कराने पर भी अलग से इंसेंटिव मिलता है। टीबीएचवी सत्येंद्र ने जानकारी दी कि 11 और 13 अप्रैल को एक्स-रे शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी आशाओं को अपने क्षेत्र की संवेदनशील आबादी की सूची तैयार कर मरीजों को जांच के लिए लाने के निर्देश दिए गए। यूपीएससी के एमओआईसी डॉ. कदीर अहमद और डॉ. अनुष्का ने भी आशाओं से टीबी उन्मूलन के कार्य को गंभीरता से करने को कहा। अंत में शबाना बेगम ने सभी को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में सुभासपा का सदस्यता अभियान शुरू:सुनील अर्कवंशी बोले- 2027 में सपा 27 सीटों पर सिमटेगी, शौकत अली को बताया पागल
    Next Article
    आजमगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मारपीट वीडियो:कोर्ट के आदेश पर 6 नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment