Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश:महिला को छड़ी मारकर किया बेहोश, एक आरोपी पकड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सब्जी बेच रही एक महिला को दो कथित बाबाओं ने डराकर जादू-टोना करने का नाटक किया और छड़ी मारते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी। बाबाओं ने बातों में उलझाकर डराया और जादू-टोना करने का नाटक किया। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। जानकारी के अनुसार चरखारी कोतवाली क्षेत्र के नरेडी गांव निवासी कल्लू अपनी पत्नी रमा के साथ मुख्यालय में रहकर मजदूरी करता है। रमा घर चलाने में मदद के लिए पान मंडी में सब्जी बेचती है। बताया गया कि मंडी में काम के दौरान झोला टांगे दो युवक रमा के पास पहुंचे और भीख मांगने लगे। जब महिला ने पैसे देने से मना किया तो दोनों कथित बाबाओं ने उसे डराना शुरू कर दिया और कहा कि उसके साथ अनर्थ होने वाला है। महिला को मानसिक रूप से भयभीत करने के लिए उन्होंने अगरबत्ती और लोबान जलाया तथा दो गुलाब के फूल उसके सामने रख दिए। इसके बाद अचानक एक बाबा ने अपनी छड़ी से महिला के सिर और हाथ पर वार कर दिया। छड़ी लगते ही रमा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देख आसपास मौजूद दुकानदारों और आढ़तियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जबकि उसका दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं बेहोश महिला को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर अमित राजपूत ने बताया कि महिला अत्यधिक घबराहट और बेचैनी की स्थिति में थी। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके फरार साथी तथा संभावित गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेडिकल की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु:13 साल से कोमा में था गाजियाबाद का हरीश राणा
    Next Article
    बुलंदशहर में केंटर ने महिला को रौंदा, मौत:बाइक से गैस सिलेंडर लेने जाते समय सड़क पर गिरी, सिर पर चढ़ा पहिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment