Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में दो बाइकें टकराईं: बांदा के युवक की मौत:दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, मोबाइल फोन और दस्तावेजों से हुई शिनाख्त

    18 hours ago

    1

    0

    महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर बरबई गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बांदा निवासी 24 वर्षीय सुभाष यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बुलेट सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह दुर्घटना शनिवार रात हुई जब दो तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर कबरई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 5 तस्वीरें देखिए- अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 24 वर्षीय युवक सुभाष यादव को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बांदा जिले के सुहाना गांव निवासी चंद्रभान यादव के पुत्र सुभाष यादव के रूप में हुई। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन और पहचान दस्तावेजों के जरिए शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। दूसरी बुलेट बाइक पर सवार कबरई कस्बे के किदवई नगर निवासी सत्येंद्र और उसका साथी अवध भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र अपने साथी के साथ एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में कॉलोनाइजर पर मुकदमा:सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, नजूल निरीक्षक ने कराया केस
    Next Article
    मुरादाबाद में करंट से दो ई-रिक्शा चालकों की मौत:बारिश में गड्ढे में फंसा ई-रिक्शा, खुले ट्रांसफार्मर से छूने पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment