Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महंगाई के खिलाफ बाराबंकी में कांग्रेस का प्रदर्शन:सांसद तनुज पुनिया ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    8 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है और गरीब व मध्यम वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के कारण शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, जिससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को संभाला। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण लगाने, घरेलू गैस व पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और आम जनता को राहत देने की मांग की गई। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी और लोगों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला का आरोप, प्रेमी ने शादी का झांसा देकर छोड़ा:शारीरिक संबंध बनाए, बच्चा हुआ; अब आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
    Next Article
    स्कॉर्पियो के आगे थार लगाई, युवक को 3 गोली मारी:मऊ में पूर्व मंत्री के घर तेरहवीं में आए थे हिस्ट्रीशीटर, रंजिश में फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment