Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कॉर्पियो के आगे थार लगाई, युवक को 3 गोली मारी:मऊ में पूर्व मंत्री के घर तेरहवीं में आए थे हिस्ट्रीशीटर, रंजिश में फायरिंग

    13 hours ago

    1

    0

    मऊ में भाजपा के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के घर से लौट रहे दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश आमने-सामने आ गए। आरोपी ने स्कॉर्पियो के सामने थार लगाकर गाड़ी रोक ली। पुरानी रंजिश और ओवरटेक को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में एक हिस्ट्रीशीटर को तीन गोलियां गोली लगी हैं। घायल को गंभीर हालत में आजमगढ़ रेफर किया गया है। दोनों आरोपी आजमगढ़ जिले के अपराधी हैं और उन पर 7-7 मुकदमें पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। पहले दो तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… पूर्व मंत्री और एमएलसी यशवंत सिंह की भतीजी जिज्ञासा सिंह की कैंसर के चलते 5 मई को मौत हो गई थी। जिज्ञासा के पिता अरुण सिंह रानीपुर से ब्लॉक प्रमुख हैं। रविवार को अलदेमऊ गांव में घर पर तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने क्षेत्र से काफी लोग आए थे। स्कॉर्पियो और थार से आए थे कार्यक्रम में शामिल होने आजमगढ़ का रहने वाला अमरेश (28) स्कॉर्पियो से अपने 4-5 साथियों के साथ आया था। इसी कार्यक्रम में अमन भी अपने 3 साथियों के साथ थार गाड़ी से आया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों अपनी गाड़ियों से आजमगढ़ लौट रहे थे। दोनों पक्षों में पहले से चल रही है रंजिश पूर्व मंत्री के घर से करीब 7 किमी दूर सुल्तानीपुर में भैंसही नदी के पास अमन ने अमरेश की गाड़ी रोक ली। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने असलहे निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी। करीब 4 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें तीन गोली अमरेश के लग गईं और वो वहीं पर गिर गया। साथियों के साथ मौके से भागा आरोपी मौका मिलते ही अमन अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। वेदांता हॉस्पिटल में अमरेश का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात से ही दोनों पक्षों के समर्थक अस्पताल पहुंचने लगे, जिससे वहां तनाव की स्थिति बनी रही। समझौते का दबाव बनाने की रंजिश बता दें कि जीयनपुर थाने में अमन और अमरेश पर 7-7 मुकदमें दर्ज हैं। अमन और अमरेश के बीच रंजिश की शुरुआत 2024 में हुई थी। अमन ने एक करन नाम के लड़के को गोली मार दी थी। इसमें अमन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। करन और अमरेश सिंह की दोस्ती है। इसी मामले में अमन सिंह, अमरेश पर दबाव बना रहा था कि मेरा समझौता करा दो। अमरेश इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं ले रहा था। इसी बात से अमन दुश्मनी मान रहा था। रविवार को मौका मिलते ही उसने अमरेश की गाड़ी ओवरटेक की और फायरिंग कर दी। तीन थाना क्षेत्रों से जुड़ा मामला घटना का स्थान तीन थाना क्षेत्रों की सीमा से जुड़ा होने के कारण देर रात तक सीमा विवाद की स्थिति बनी रही। जिस जगह फायरिंग हुई, वहां आजमगढ़ का जहानागंज थाना क्षेत्र, मऊ का मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र और चिरैयाकोट थाना क्षेत्र आपस में सटे हुए हैं। हालांकि घटना स्थल मऊ जिले में बताया जा रहा है, इसलिए चिरैयाकोट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। ASP अनूप कुमार ने बताया कि दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। एक युवक को गोली लगी है वो हिस्ट्रीशीटर है और उसका इलाज जारी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… बृजभूषण की कोठी- हेलिकॉप्टर देख अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर चकराया:ढाई करोड़ के घोड़े पर सवारी की; राइफल से 2 फायर किए अमेरिकी फिटनेस आइकॉन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल दो दिनों के लिए गोंडा पहुंचे। यहां भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह और उनके सांसद बेटे करण भूषण सिंह से मुलाकात की। एश्टन हॉल, 15 एकड़ में बनी बृजभूषण की कोठी और उनका हेलिकॉप्टर देख भौचक्का रह गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महंगाई के खिलाफ बाराबंकी में कांग्रेस का प्रदर्शन:सांसद तनुज पुनिया ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    चित्रकूट में कोबरा ग्राम पंचायत के लोगों ने किया प्रदर्शन:स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड, शराब दुकान बंद और पुलिस चौकी स्थापित करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment