Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आग से जलती हुई घर से बाहर भागी:सास, ननद-ननदोई और पड़ोसियों पर आग लगाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित राजपूताना मोहल्ले में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद के दौरान एक विवाहिता जली हुई हालत में घर से बाहर भागती हुई दिखाई दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। राजपूताना निवासी शांति देवी का अपनी बहू कृष्णा से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि घरेलू कलह के चलते बहू कृष्णा ने सास को घर से निकाल दिया था। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने सास के पक्ष में फैसला सुनाया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय के निर्देश पर थाना दक्षिण इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बुधवार को शांति देवी को उनकी बहू के घर में प्रवेश कराया। शांति देवी अपनी बेटियों के साथ घर आई थीं, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। शाम को विवाहिता कृष्णा जलती हुई हालत में घर से बाहर निकली। आसपास के लोगों ने आग बुझाई और पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला के बयान दर्ज किए गए, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी सास, ननद, ननदोई और पड़ोसियों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। वहीं, इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वृद्धा को घर पहुंचाया गया था, लेकिन बहू घर में किसी को रखने के लिए तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने सोची-समझी साजिश के तहत अपने हाथ में कपड़ा बांधकर खुद आग लगाई और फिर बुजुर्ग महिला की ओर दौड़ी। मामले की आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में राजस्व लिपिक निलंबित:आईजीआरएस रैंकिंग में गिरावट पर कार्रवाई, जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर लिया एक्शन
    Next Article
    लखनऊ में नवप्रवर्तन महोत्सव संपन्न:छात्रों और नवप्रवर्तकों ने दिखाए नवाचार आधारित स्टॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment