Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की अधजली लाश के बगल में बच्ची रोती मिली:गमछे में लिपटी थी डेढ़ साल की मासूम, बिजनौर में हत्या के बाद शव जलाया

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के बिजनौर में खेत में महिला की अधजली लाश मिली है। शव के बगल में डेढ़ साल की मासूम गमछे में लिपटी रो रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद शव को खेत में लाकर जलाया गया। वारदात का पता बुधवार सुबह 7 बजे चला। सुबह टहलने निकले ग्रामीण ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो महिला की लाश के बगल में बच्ची पड़ी थी। इसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। महिलाओं ने बच्ची को गोद में उठा लिया। फिर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। घटना नूरपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर एडवा गांव की है। वारदात की 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- रामगंगा पोषक नहर से रोशनपुर गांव जाने वाले रास्ते पर गोहावर जैत गांव निवासी ध्यानपाल सिंह का खेत है। उन्होंने बताया- मैं रोज की तरह सुबह 7 बजे टहलते हुए अपने खेत पहुंचा। वहां मुझे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक महिला की लाश पड़ी हुई थी। बगल में बच्ची थी। मैंने उसे गोद में उठा लिया। फिर रास्ते से गुजर रही महिलाओं को बुलाया। उन्हें बच्ची सौंपकर पुलिस को सूचना दी। महिलाओं ने बच्ची को दूध पिलाकर चुप कराया। थोड़ी देर बाद थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फिर फोरेंसिक टीम को बुलाया। थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार ने बताया- महिला का शव करीब 40 प्रतिशत तक जला हुआ था। महिला का पेट और पैरों का हिस्सा झुलसा हुआ था। चेहरे पर चोट के निशान नहीं थे। महिला ने पैरों में बिछिया पहन रखी थी। इससे लगता है कि वह शादीशुदा थी और बच्ची उसी की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची को जिंदा छोड़ने से लगता है कि हत्यारों का बच्ची से कोई करीबी रिश्ता हो सकता है। -------------------------------------- यह खबर भी पढ़िए- इटौंजा टोल प्लाजा पर STF का छापा : फर्जी फास्टैग से टोल चोरी मामले में सर्वर-CCTV DVR जब्त; कंपनी ने रिकॉर्ड नहीं दिए लखनऊ में फर्जी फास्टैग और गलत वाहन नंबर से टोल चोरी के मामले में STF ने मंगलवार को कार्रवाई की। टीम ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा मारा। यहां से सर्वर, CCTV कैमरों का DVR और टोल से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती ने भतीजे ईशान को आकाश की जगह दी:नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव से पहले एक्शन में बसपा सुप्रीमो
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल, तय समयसीमा से दो दिन पहले हुई पेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment