Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला के ब्रेस्ट से निकाला 4 किलो का कैंसर ट्यूमर:हीमोग्लोबिन 4 तक गिरा, दिवाली पर डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में डॉक्टरों ने 48 साल की महिला के ब्रेस्ट से 4 किलो का कैंसरयुक्त ट्यूमर निकालने में कामयाबी हासिल की है। महिला की पहले दो बार सर्जरी हो चुकी थी, लेकिन ट्यूमर दोबारा विकसित हो गया। इस बार एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की टीम ने करीब 35×25 सेंटीमीटर के ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन कर उसे निकाल दिया। ट्यूमर में लगातार ब्लीडिंग और संक्रमण के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई थी। ब्लीडिंग के चलते उनका हीमोग्लोबिन घटकर महज 4 ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गया था। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन करना काफी जोखिम भरा था। डॉक्टरों ने पहले ब्लड की कमी दूर की और मरीज की स्थिति स्थिर की। इसके बाद सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। दीपावली पर भी डॉक्टरों ने जारी रखा इलाज दीपावली के दौरान भी संस्थान की टीम ने मरीज के इलाज को प्राथमिकता देते हुए यह जटिल ऑपरेशन किया। सर्जरी में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की डॉ.अश्विनी राहलकर और डॉ.सर्राह इदरीस शामिल रहीं। एनेस्थीसिया टीम में डॉ.स्मारिका, डॉ.शशांक, डॉ.प्रतिष्ठि और डॉ.आकृति ने अहम भूमिका निभाई। वहीं नर्सिंग अधिकारियों गीता, मंतशा और विमला ने भी सहयोग किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्लाईवुड कारोबारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी:बरेली में कनपटी पर तमंचा सटाया, ग्रीन प्लाई के मालिकों के खिलाफ FIR
    Next Article
    तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की 35-लाख की संपत्ति कुर्क:पत्नी के नाम पर अर्जित संपत्ति पर गैंगस्टर में कार्रवाई, अब तक 87.20 लाख की संपत्ति जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment