Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला के कुंडल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने लूटे गए कुंडल बरामद किए, वारदात में यूज बाइक भी मिली

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर पुलिस ने 23 अप्रैल को एक महिला के कान से कुंडल छीनकर फरार हुए दो बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए कुंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह घटना 23 अप्रैल की देर शाम बिजनौर के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में हुई थी। नरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय सोमनाथ निवासी नई बस्ती ने कोतवाली शहर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी माताजी रजो देवी घर से निकलकर जा रही थीं, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनके कानों से सोने के कुंडल झपट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने नरेंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया। आज पुलिस ने इस मामले में यूनुस पुत्र शराफत निवासी मोहम्मद नदीम कॉलोनी, ईदगाह रोड, थाना कुतुब शहर, सहारनपुर और फिरोज पुत्र मियाजान निवासी मोहल्ला जापतागंज अंसारी वाली गली, थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो टूटे हुए कुंडल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लगभग तीन दिन पहले उन्होंने विदुर कुटी रोड के पास एक गली में एक महिला के कुंडल छीने थे। एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना का खुलासा कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दोनों कुंडल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 मई से शुरू होगी स्व-गणना:रामपुर में 22 मई से घर-घर सर्वेक्षण, 20 जून तक चलेगा अभियान
    Next Article
    भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा जनता की पहली पसंद:64 प्रतिशत जनता ने टिकट देने का किया समर्थन, भाजपा जनता की दूसरी पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment