Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा जनता की पहली पसंद:64 प्रतिशत जनता ने टिकट देने का किया समर्थन, भाजपा जनता की दूसरी पसंद

    3 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती जिले की भिनगा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) की मौजूदा विधायक इंद्राणी वर्मा को जनता ने सर्वाधिक पसंद किया है। भास्कर द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार, 64 प्रतिशत जनता का मानना है कि उन्हें आगामी चुनाव में टिकट मिलना चाहिए। इस सीट पर पार्टी के तौर पर सपा पहली पसंद बनकर उभरी है। सर्वे में भाजपा दूसरे नंबर, बसपा तीसरे नंबर पर हैं। जबकि कांग्रेस चौथे नंबर पर है। पार्टीवार विश्लेषण में, सपा के भीतर इंद्राणी वर्मा को 97 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। महेश यादव, सौरभ यादव और जितेंद्र विक्रम को 1 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से प्रणय आदित्य सिंह को 57 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। विमला मिश्रा को 31 प्रतिशत और मिश्रीलाल वर्मा को 6 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। बसपा से हाजी दद्दन खां को 83 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि विजय शुक्ला को 16 प्रतिशत लोगों ने वरीयता दी। कांग्रेस से रत्नेश्वर पांडे 'अमन' को 67 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। इकबाल अहमद को 6% लोगों ने पसंद किया है। जबकि मोहम्मद असलम को 3% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला के कुंडल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने लूटे गए कुंडल बरामद किए, वारदात में यूज बाइक भी मिली
    Next Article
    युवक ने की चाकू से गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश:भाई की मौत के चार दिन बाद उठाया कदम, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment