Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा, गला घोंटकर मार डाला:अमरोहा में मकान के अंदर शव मिला, हाथ-पैर बंधे थे; हत्यारोपी भतीजा फरार

    10 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मकान के अंदर उसका शव पड़ा था। हाथ-पैर बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा था। पास में एक गुल्लक पड़ा था, जिसे तोड़कर रुपए निकाल लिए गए थे। सोमवार सुबह दूध देने आई महिला ने शव को देखा तो वह सन्न रह गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने बताया, महिला के शरीर पर पर चोट के कई निशान मिले हैं। महिला के ममेरे भाई ने 2 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। हत्या की वजह संपत्ति विवाद बताई जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर रहरा थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… पिता सरकारी टीचर थे, पति से तलाक हो चुका था गांव पोरारा की रहने वाली जावित्री सिंह (40) की 2 शादी हुई थी। पहला विवाह हसनपुर तहसील के गंगेश्वरी गांव निवासी देवदत्त से हुआ था, लेकिन कोई संतान न होने के कारण यह संबंध टूट गया। बाद में परिवार वालों ने उसकी शादी बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र निवासी कन्हैया से कराई, लेकिन वहां भी उसका दांपत्य जीवन सफल नहीं हो सका। आखिर में माता-पिता ने गांव पोरारा में मकान बनवाकर उसे अपने पास रख लिया था। जावित्री के पिता कल्याण सिंह सरकारी टीचर थे। 10 साल पहले वे पथरा प्राइमरी स्कूल से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने बेटी के गुजारे के लिए 5 बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी। लेकिन यह बात जावित्री के दो भाइयों को हजम नहीं हो रही थी। उनका कई बार विवाद भी हो चुका था। लंबे समय से अकेली रह रही थी एक साल पहले पिता और आठ माह पहले मां चंद्रवती की मौत के बाद जावित्री पूरी तरह अकेली पड़ गई थी। वह अकेली रह रही थी। करीब पांच साल पहले उसने अपने छोटे भाई टेकचंद की बेटी शिवानी को गोद लिया था, लेकिन पारिवारिक विवाद के बाद भाई ने बच्ची को वापस ले लिया गया। इसके बाद जावत्री ने अपने ममेरे भाई राकेश के यहां से एक बच्ची को गोद लिया था। दूध देने पहुंची पड़ोसी ने देखी लाश सोमवार सुबह करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाली रानी रोज की तरह जावित्री के घर दूध देने पहुंची थी। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। लगातार दरवाजा बंद रहने और किसी हलचल का एहसास न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद कुछ लोग घर की छत पर चढ़े और अंदर झांककर देखा तो जावित्री का शव पड़ा दिखाई दिया। पुलिस को सूचना दी गई। हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा था कपड़ा मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसे काबू में करने की कोशिश की गई। शव चारपाई के पास पड़ा था और कमरे का दृश्य काफी भयावह था। शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई परिचित व्यक्ति था या फिर लूटपाट के इरादे से घर में घुसा था। जावित्री के ममेरे भाई राकेश ने बताया, बहन ने मेरे बेटे को गोद लिया था। इस वजह से जावित्री का भतीजा हिमांशु पुत्र टेकचंद रंजिश रखता था। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची घटना की गंभीरता को देखते हुए रहरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिट, एसओजी टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने घर के आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया, सोमवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास पुलिस के पास ये सूचना प्राप्त हुई कि गांव पोरारा में घर की छत पर जावित्री नाम की महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही तुरंत थाना पुलिस, सभी अधिकारी, फील्ड यूनिट, एसओजी, डॉग स्क्वायड सभी मौके पर पहुंचे। एविडेंस कलेक्शन किया जा चुका है। शव को मोर्चरी शिफ्ट करवाया जा रहा है, जहां पर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें मेरठ में छात्रा का हत्यारा सिरफिरा प्रेमी निकला:पेपर देने निकली थी, लड़की के मोबाइल में नोट मिला-प्लीज सेव मी गॉड मेरठ में 20 साल की छात्रा की हत्या सिरफिरे प्रेमी ने की थी। रविवार देर रात पुलिस ने सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूला कि 3 साल से छात्रा से उसकी दोस्ती थी। उसने उसे दूसरे लड़के से बातचीत करते हुए देख लिया था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, 15 मई को छात्रा BA थर्ड ईयर की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिवार ने खोजबीन के बाद उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 17 मई को घर से 25 किमी दूर गन्ने के खेत में छात्रा की सड़ी हालत में लाश मिली। शव मिलने के बाद परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की गैंगरेप के बाद हत्या की गई। पूरी खबर पढ़े
    Click here to Read more
    Prev Article
    LLB छात्रा से रेप के आरोपी ने जुलूस निकाला:गाजियाबाद जेल से छूटने पर समर्थकों ने फूल बरसाए, हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष रहा
    Next Article
    हेमवती नंदन बहुगुणा के दामाद की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित:उत्तराखंड के 4 कैबिनेट मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, 4 मई को लखनऊ में हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment