Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की मौत पर पति और ससुर जेल भेजे गए:कानपुर में दहेज हत्या के आरोपों में FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर मसवानपुर में विवाहिता वंदना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को घर के कमरे में वंदना का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी। दहेज हत्या और उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज मृतका के परिजनों की तहरीर पर गुरुवार को दहेज हत्या, उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर वंदना को प्रताड़ित किया जाता था। आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने कोई सुधार नहीं किया। शिवनगर से गिरफ्तारी, कोर्ट ने भेजा जेल मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को पति अमरजीत और ससुर रामबाबू को शिवनगर इलाके से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्यवाहक एसीपी बोले- मामले की गंभीरता से जांच जारी पनकी के कार्यवाहक एसीपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि और वेलेंटाइन डे पर 1000 से ज्यादा विवाह:मेरठ में मंडप से मेन्यू तक दिखा डेकोरेशन का क्रेज, शिव-पार्वती थीम की डिमांड
    Next Article
    सीएम योगी आज कल्याण मंडपम का लोकार्प करेंगेण:गोरखपुर में 2.47 करोड़ की लागत से निर्माण हुआ, 300 लोगों की व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment