Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि और वेलेंटाइन डे पर 1000 से ज्यादा विवाह:मेरठ में मंडप से मेन्यू तक दिखा डेकोरेशन का क्रेज, शिव-पार्वती थीम की डिमांड

    8 hours ago

    1

    0

    इस वर्ष महाशिवरात्रि और वेलेंटाइन डे का खास संयोग शहर में विवाह समारोहों को लेकर उत्साह दोगुना कर रहा है। मंडप समितियों और बैंक्वेट हॉल संचालकों के अनुसार मेरठ में इन दो दिनों के दौरान 1000 से अधिक शादियां होने जा रही हैं। अधिकांश फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल और मंडप पहले से बुक हो चुके हैं। वेलेंटाइन डे पर होने वाली शादियों में रेड थीम की डिमांड वेलेंटाइन डे के दिन विवाह करने वाले जोड़ों ने जहां रेड थीम को प्राथमिकता दी है। वहीं, महाशिवरात्रि पर होने वाली शादियों में धार्मिक आस्था की झलक साफ दिखाई दे रही है। वेलेंटाइन डे के लिए रेड बैलून, रेड हार्ट, फ्लावर डेकोरेशन और कैंडल लाइट थीम की मांग बढ़ी है। स्टेज बैकड्रॉप को “लव कॉन्सेप्ट” के अनुसार सजाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर होने वाली शादियों में भगवान शिव पर आधारित डेकोरेशन की मांग दूसरी ओर महाशिवरात्रि पर विवाह करने वाले परिवारों की विशेष डिमांड मां पार्वती और भगवान शिव की थीम पर आधारित सजावट की है। स्टेज पर कैलाश पर्वत की झांकी, शिवलिंग की प्रतिकृति, बेलपत्र और फूलों से विशेष सजावट कराई जा रही है। इतना ही नहीं, कई परिवारों ने अपने मेहमानों के लिए व्रत का भोजन भी रखने की व्यवस्था की है। मेन्यू में साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू के पकवान, फलाहार और मखाने की खीर जैसे व्यंजन शामिल किए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि पर विवाह है शुभ और खास पंडितों और पुरोहितों का कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन विवाह का विशेष महत्व है क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन माता पार्वती और भगवान शिव का शुभ विवाह संपन्न हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को अत्यंत पवित्र और मंगलकारी माना जाता है। इवेंट प्लानर्स के अनुसार इस अनोखे संयोग ने सजावट, कैटरिंग और लाइटिंग कारोबार को भी नई गति दी है। प्रेम और आस्था के इस संगम ने मेरठ में इस बार शादियों को खास और यादगार बना दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 35 हजार पौधों का ‘ऑक्सीजन हब’:मियावाकी तकनीक से सुधरेगा शहर का AQI, बरगद-पीपल-पाकड़ की त्रिवेणी बनाई; एंट्री फ्री
    Next Article
    महिला की मौत पर पति और ससुर जेल भेजे गए:कानपुर में दहेज हत्या के आरोपों में FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment