Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली के स्कूल-कॉलेज उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- बम ब्लास्ट @1.11PM, पंजाब CM को मानव बम से उड़ाएंगे; 13 फरवरी को संसद में ब्लास्ट करेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    पंजाब के सीएम सीएम भगवंत मान और दिल्ली में संसद को बम से उठाने की धमकी मिली है। मोहाली के 10 स्कूलों को भेजी धमकी भरी ई-मेल में इसका जिक्र किया गया है। मेल में लिखा गया है कि @1:11 बजे मोहाली में बम ब्लास्ट। वहीं 13 फरवरी को संसद को उठाने की धमकी दी है। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। इस संबंध में पेरेंट्स को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई। वहीं, सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया गया। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। डीएसपी सिटी हरसिमरन बल खुद लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे। जबकि डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागॉन स्कूल पहुंचे। पुलिन सभी स्कूलों को सील कर दिया और अंदर जांच की जा रही है। किसी को भी गेट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। स्कूलों को ये धमकी भरी मेल मिली.. स्कूलों को भेजी मेल में क्या लिखा.. पंजाब हुल खालिस्तान दोपहर 1:11 बजे मोहाली में बम ब्लास्ट, मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने का जिक्र किया गया। आगे लिखा गया है कि हिंदू आतंकवादी मोदी के आदेशों पर पंजाब के नौजवानों का कत्लेआम किया जा रहा है। वहीं 13 फरवरी, दोपहर 2:11 बजे बम दिल्ली की हिंदुस्तानी संसद में चलेगा, निशाना मोदी–शाह। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला लिखा गया है। इन स्कूलों में छुुट्टी घोषित डीईओ गिन्नी दुग्गल ने बताया कि 10 स्कूलों को धमकी मिली है। जिसमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ड्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस समेत अन्य शामिल हैं। जिन स्कूलों को धमकी आई है। उन्हें बंद कर दिया गया। वहीं, सरकारी स्कूलों को कहा गया कि वह मेल चेक करें। इसके साथ ही इस मामले संंबंधी जानकारी डीसी को भेजी गई है। सुबह जैसे ही स्कूल खुले उसके बाद स्कूलों को मेल मिले। इसके बाद पुलिस की टीमें अलर्ट मोड़ पर गईं और स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई। जो पेरेंट्स बच्चों को छोड़ने जा रहे थे। उन्हें स्कूल के बाहर से ही वापस भेज दिया गया है। स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को भेजा मैसेज स्कूल से पेरेंटस को भेजे मैसेज में क्या लिखा… प्रिय पेरेंट्स, हमारे बच्चों की सुरक्षा और प्राप्त हुई ई-मेल को ध्यान में रखते हुए, हम विद्यार्थियों को वापस भेज रहे हैं। बस से आने वाले विद्यार्थियों को उनकी संबंधित बसों के माध्यम से ही भेजा जाएगा। निजी वाहन से आने वाले अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को यथाशीघ्र वापस ले जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump ने फिर दोहराया युद्धविराम का दावा- 10 विमान गिरे थे, India-Pakistan में छिड़ जाता Nuclear War
    Next Article
    120 साल बाद सूर्य-शनि-शुक्र का त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों में खूब होगी पैसों की बचत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment