Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की शिकायत सुन योगी भड़के, कहा-लेखपाल-तहसीलदार को सस्पेंड करो:जनता दर्शन में बोली- दबंग रास्ता नहीं दे रहे, कहते हैं- जहां चाहो शिकायत कर लो

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में मंगलवार को महिला की शिकायत सुनकर सीएम योगी भड़क गए। उन्होंने कहा- महिला को रास्ता उपलब्ध कराओ। अगर रास्ता नहीं दिया जा रहा तो लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार सभी को सस्पेंड करो। जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दरअसल, जनता दर्शन के दौरान महिला ने योगी को बताया कि कुछ दबंग उसे रास्ता नहीं दे रहे हैं। शिकायत करने पर धमकी देते हैं- “जहां जाना है, चली जाओ।” इस पर सीएम अफसरों पर नाराज हो गए। उन्होंने महिला को उसकी समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया। हालांकि, महिला कौन थी और कहां की रहने वाली है, इसका पता नहीं चल पाया है। जनता दर्शन की 2 तस्वीरें देखिए… 200 लोगों से मिले सीएम योगी, खुद सुनी समस्याएं सीएम योगी ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम खुद एक-एक फरियादी के पास पहुंचे। उनकी शिकायत सुनी। लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र भी सीएम को दिए। योगी ने खुद कई लोगों के प्रार्थना पत्र पढ़कर समस्या की जानकारी ली। सीएम ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। हर पीड़ित की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। योगी बोले- पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाएं अफसर जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने भी पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें भरोसा दिया कि सरकार इलाज के लिए उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों से पात्र और जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा। योगी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद भी अगर इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ती है तो मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दी जाएगी। उन्होंने अफसरों से भी कहा कि किसी जरूरतमंद को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। --------------------------- यह खबर भी पढ़िए- यूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती होगी:पुराने कर्मियों की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी यूपी के सरकारी विभागों में आउटसोर्स पर 1 लाख नए कर्मचारियों की भर्ती होगी। साथ ही, पहले से काम कर रहे 2.75 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी भी 8 से 15 हजार रुपए तक बढ़ाने की तैयारी है।चुनावी साल में 5 महीने पहले भी योगी सरकार ने 2.75 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    800-KM दूर अयोध्या से घूस लेने पहुंचे, 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार:सीकर में 3 दिन रुके, 2.80 लाख रुपए रिश्वत लेकर जाते समय ACB ने पकड़ा
    Next Article
    यूपी के BJP विधायक बोले-देख लूं तो पेड़ सूख जाए:सचिव को हड़काया- पिटवाकर जेल में बंद करा दूंगा, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment