Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला के शव को 6 ट्रकों ने रौंदा, चिथड़े उड़े:आगरा में हाईवे पर रोंगटे खड़ा करने वाला हादसा, शव के लोथड़े खुरचने पड़े

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में हाईवे रोंगटे खड़े करने वाला हादसा हुआ। महिला को एक ट्रक ने रौंद दिया। उसका शव हाईवे पर ही पड़ा रहा। इसके बाद एक के बाद एक 6 ट्रकों ने शव को रौंद दिया। शव के चिथड़े उड़ गए। स्थिति ये थी कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव के लोथड़े सड़क से खुरचने पड़े। मृत महिला की उम्र करीब 45 साल है। उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार की रात एत्माद्दौला में हाईवे पर हुई। हाईवे पर हादसा हुआ ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज एक के सामने सैय्यद कट पर सड़क पार करती महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई, शव सड़क पर पड़ रह गया। अंधेरे में पीछे से आते कई तेज रफ्तार वाहन शव को कुचलते हुए निकल गए। महिला के शव के चिथड़े उड़ गए। घटना मंगलवार रात लगभग 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया- महिला हाईवे पार करके ट्रांसयमुना फेज एक से फेज दो की तरफ जा रही थी। सड़क के बीच में पहुंचने पर रामबाग से फिरोजाबाद की ओर जाते ट्रक ने उसको रौंद दिया। ट्रक चालक मौके से हुआ फरार ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। हादसा करने वाले ट्रक के पीछे कई तेज रफ्तार ट्रक आ रहे थे। वह भी एक के बाद एक महिला के शव को कुचलते हुए निकल गए। यह देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया। उसके चिथड़े उड़ गए। शव नहीं हो सकी शिनाख्त थाना एत्माद्दौला इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया-महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसा करने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के वीडियो खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेरीवाले युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए सवाल:पुलिस-अस्पताल की भूमिका पर संदेह, CCTV फुटेज जांचने की मांग
    Next Article
    CHC में संविदा कर्मी का शव फंदे से लटका मिला:अमरोहा के जोया सरकारी अस्पताल के आवास पर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment