Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 16 लाख की अवैध शराब पकड़ी:हरियाणा से बिहार लेकर जा रहा था तस्कर, जिगना पुलिस ने पकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में जिगना पुलिस ने एक टाटा नेक्सान कार से 315 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस शराब की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जिगना थाना टीम वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन से अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना पर जिगना थाना क्षेत्र के नरोईया मोड़ के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान झारखंड नंबर प्लेट वाली एक टाटा नेक्सान कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 750 एमएल की 315 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के हवेली खड़कपुर निवासी 21 वर्षीय अंकुश पासवान के रूप में हुई है। यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पूछताछ में आरोपी अंकुश पासवान ने बताया कि वह हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है। उसने स्वीकार किया कि इस बार भी शराब को कार में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वह पकड़ा गया। एसपी ऑपरेशन मनीष मिश्र ने बताया कि बरामद शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आत्मा राम यादव और जिगना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अवैध तस्करी के खिलाफ ऐसे अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नई व्यवस्था शुरू हुई तो घटने लगे फरियादी:रोज सुबह दो घंटे बैठ रहे DM, SSP; समस्याओं का हो रहा समाधान
    Next Article
    महिला मोर्चा महामंत्री पर गिरा आग का गोला, VIDEO:लाठी से पीटते समय उछलकर पहुंचा, राहुल गांधी का पुतला जला रही थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment