Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया:उन्नाव जिला अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा, वीडियो के आधार पर जांच शुरू

    23 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिला अस्पताल में एक महिला ने अपने बीमार बच्चे के इलाज में लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में महिला खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताती है। उसका आरोप है कि उसका बच्चा गंभीर रूप से बीमार था, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉ. महेंद्र और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी। महिला ने दावा किया कि वह काफी देर से बच्चे को दिखाने की गुहार लगा रही थी, पर किसी ने जांच नहीं की। महिला ने डॉक्टर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। उसने कहा कि डॉक्टर ने उसे वहां से जाने के लिए कहा और मरीज पर ध्यान नहीं दिया। महिला ने चेतावनी दी कि यदि उसके बच्चे को कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। वीडियो में कुछ अस्पतालकर्मी और अन्य लोग महिला के आरोपों का खंडन करते दिखे। एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि मरीज को देखा गया था और अस्पताल में अन्य गंभीर मरीज भी थे, जिनका इलाज चल रहा था। इस दौरान अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। वीडियो के अंत में डॉक्टर भी अपने मोबाइल फोन से घटना रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के उपचार पर सवाल उठने लगे हैं। सीएमओ डॉ. अजय शर्मा ने कहा है कि इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलेक्ट्रेट के बाहर हंगामा मामले में 5 पर मुकदमा:मेरठ में अमरोहा, नोएडा से आए लोगों ने माहौल खराब करने का किया प्रयास
    Next Article
    सौतेले पिता-पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली-बेटी के हुए बयान:डॉक्टर न मिलने से मेडिकल अटका, आरोपी की अस्पताल में हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment