Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौतेले पिता-पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली-बेटी के हुए बयान:डॉक्टर न मिलने से मेडिकल अटका, आरोपी की अस्पताल में हुई थी मौत

    22 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के बयान बुधवार शाम पांच बजे थाने में दर्ज किए गए। हालांकि, चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण बुधवार को भी उसका मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। किशोरी को अब गुरुवार को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। इस मामले में आरोप लगने के बाद पूछताछ के दौरान थाने मे आरोपी सौतेले पिता की बिगड़ने के बाद अस्पताल में छह जुलाई को मृत्यु हो गई थी। सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने छह जुलाई को अपने सौतेले पिता पर तीन साल से दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां ने कई साल पहले खुटार निवासी एक व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। महिला का पूर्व पति से अलगाव हो चुका था और वह अपनी नाबालिग बेटी व बेटे के साथ सिंधौली आई थी। किशोरी ने 28 अप्रैल को क्षेत्र के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। किशोरी ने अपनी मां पर भी आरोप लगाया है कि उसने कई बार पिता की हरकतों के बारे में मां को बताया था, लेकिन मां ने पिता का ही साथ दिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मेडिकल परीक्षण चिकित्सक न मिलने के कारण नहीं हो पाया, जिसके लिए उसे गुरुवार को फिर बुलाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी की पत्नी ने दहेज के लिए बेटी, दामाद व उसके अन्य परिजनों के विरुद्ध जो तहरीर दी है, उस पर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया:उन्नाव जिला अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा, वीडियो के आधार पर जांच शुरू
    Next Article
    जुलूस में रात भर गूंजी 'या हुसैन' की सदा:सुल्तानपुर में बोले अनीस जायसी-संतों ने भी इमाम हुसैन की शहादत को किया है नमन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment