Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने ठग को 6 सेकेंड में जड़े 9 थप्पड़,VIDEO:बोलीं- इसने मेरे पापा को मार दिया, कानपुर में निवेश के नाम पर की 2 करोड़ की ठगी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में एक महिला ने सरेआम एक ठग को 6 सेकंड में 9 थप्पड़ जड़े। इस दौरान वह चिल्लाते हुए कहती रही- इसने मेरे पापा को मार दिया है, मैं इसे नहीं छोड़ूंगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को समझाकर ठग को उसके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कर्जदार थाने पहुंच गए। इसके बाद 35 में से 12 लोगों ने आरोपी के खिलाफ संयुक्त तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठग को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक का नाम कृष्ण प्रकाश सिंघानिया है। आरोप है कि उसने निवेश के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है। पीड़ितों के मुताबिक कई लोगों से पैसे लेने के बाद उसने रकम वापस नहीं की। इसी से नाराज होकर महिला ने उसकी पिटाई कर दी। यह घटना शनिवार शाम चकेरी थाने के पास की है। आज युवक की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए वीडियो में क्या है? वीडियो में व्हाइट शर्ट पहने एक युवक कार में बैठा दिखाई दे रहा है। वहीं पैरट येलो रंग का सूट पहने एक महिला उसे पकड़कर थप्पड़ मारती नजर आती है। महिला कहती है कि उसने उसके पापा के खाते से 20 लाख रुपए निकलवाए हैं। इस पर युवक सफाई देते हुए कहता है कि 20 लाख रुपए नवनीत यादव के हैं। इसके बाद महिला कहती है- आपको शर्म नहीं आई? और फिर उसे थप्पड़ मारने लगती है। वह कार में चढ़कर भी युवक की पिटाई करती है। कहती है- इसने मेरे पापा की जान ली है। इस दौरान कार के आसपास खड़े लोग महिला को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह लगातार कहती रहती है कि वह उसे नहीं छोड़ेगी। महिला ने ठग को बरसाए थप्पड़ शनिवार शाम आरोपी कृष्ण प्रकाश सिंघानिया ने पीड़ितों को पैसे लौटाने के बहाने लाल बंगला में बुलाया था। इसी दौरान रास्ते में वह अपनी कार से जाते हुए पीड़ितों को मिल गया। पीड़ितों ने उसे रोककर अपने पैसे वापस मांगे। इस पर सिंघानिया ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इससे नाराज एक महिला कार के अंदर घुस गई और उसकी पिटाई करने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। निवेश के नाम पर 2 करोड़ की ठगी की आरोपी के पकड़े जाने की सूचना के बाद रविवार दोपहर रवि प्रकाश, विपिन, शारदा और समरीन समेत करीब 12 लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया गया-चकेरी निवासी कृष्ण प्रकाश सिंघानिया ने लोन दिलाने, जमीन, व्यापार और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 35 लोगों को अपने जाल में फंसा लिया। लोगों से कुल 2 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। पीड़ितों का कहना है कि कृष्ण प्रकाश सिंघानिया पिछले एक साल से उन्हें अपने घर के चक्कर लगवा रहा था, जबकि करीब 6 महीने से फरार चल रहा था। जब भी उससे पैसे वापस मांगे जाते, तो वह उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता था। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर डेढ़ लाख हड़पे शनि दीक्षित ने बताया- सिंघानिया ने मुझसे शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। करीब एक सप्ताह तक वह मेरे संपर्क में रहा, लेकिन इसके बाद अचानक गायब हो गया। हमने ही उसे पकड़कर थाने लेकर आए हैं, पुलिस प्रशासन ने किसी तरह की मदद नहीं की। इसके बावजूद अब तक हमारी ठीक से सुनवाई नहीं हो रही है। सस्ती कार दिलाने के नाम पर लिए पैसे समरीन फातिमा ने बताया- आरोपी ने मुझसे सस्ती कार दिलाने के नाम पर 3.5 लाख रुपए लोन और 1.5 लाख रुपए नकद लिए थे। पैसे लेने के बाद उसने न तो कार दिलाई और न ही रकम वापस की। जब भी रुपये वापस मांगती हूं, तो वह मेरी बेटी को उठवा लेने की धमकी देता है। प्लॉट दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपए लिए थे संगीता मिश्रा ने बताया- आरोपी पिछले छह महीने से फरार चल रहा था। उसकी शिकायत करते-करते हम लोग परेशान हो गए। उसे पकड़ने का काम पुलिस को करना चाहिए था, लेकिन आखिरकार हमने ही उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। शनिवार को उसने पैसे देने के लिए बुलाया, लेकिन रुपए देने के बजाय उल्टा मारपीट करने लगा। इस दौरान मेरे कपड़े भी फट गए। पुलिस की कार्रवाई से मैं संतुष्ट नहीं हूं। मैंने प्लॉट के नाम पर उसे 13 लाख रुपए दिए थे, लेकिन न तो प्लॉट मिला और न ही पैसे वापस मिले। SSI भानू प्रताप सिंह ने बताया- आरोपी कृष्ण प्रकाश सिंघानिया से पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---------------- ये खबर भी पढ़ेंः- खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला:सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    UAE में भारतीय जहाज में तेल भरते वक्त हमला:भारत सरकार बोली- स्टॉफ सुरक्षित, शिप भी रवाना; इजराइल पर ईरान का मिसाइल अटैक
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:IAS अभिषेक प्रकाश को मिली पोस्टिंग, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बने; 1 साल पहले सस्पेंड हुए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment