Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान:बुकिंग के बाद भी देरी, एजेंसी ने 24 घंटे में आपूर्ति का दावा किया

    8 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर शहर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी से उपभोक्ता परेशान हैं। मांग में अचानक वृद्धि के कारण बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग ने आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित किया है। ऑनलाइन बुकिंग करने के बावजूद डिलीवरी में काफी देरी हो रही है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस संबंध में शहर की आधुनिक इंडेन गैस सर्विस के मैनेजर बबलू मिश्र ने बताया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के एजेंसी पर पहुंचने से व्यवस्था थोड़ी प्रभावित हो रही है। देखें, 3 तस्वीरें… मैनेजर मिश्र के अनुसार, गैस सिलेंडर की मांग बढ़ने के बावजूद एजेंसी बुकिंग कराने के 24 घंटे के भीतर आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता पहले की तरह 7718955555 और 8454955555 नंबरों पर मोबाइल फोन से घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग दर्ज होने के बाद नियमानुसार गैस की आपूर्ति की जाती है और एजेंसी पर गैस की उपलब्धता बनी हुई है। हालांकि, उपभोक्ताओं की शिकायतें जारी हैं। उपभोक्ता बृजेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने मोबाइल से गैस बुकिंग की थी, लेकिन सिस्टम में अगली बुकिंग की तारीख 25 दिन बाद दिखा रहा है। इसी तरह, बिस्मिल्लाह हाशमी का कहना है कि वह करीब चार दिनों से बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी पर जाने पर भी उन्हें बुकिंग के बाद बाद में आने को कहा जा रहा है। इस स्थिति के कारण उपभोक्ताओं में असंतोष देखा जा रहा है। वहीं, गैस एजेंसी का कहना है कि गैस की आपूर्ति लगातार की जा रही है और जल्द ही यह व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में 32 लाभार्थियों को टूल किट वितरित:जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटे निशुल्क इलेक्ट्रिक चाक और दोना मशीनें
    Next Article
    महिला और उसकी बहन को ससुराल वालों ने पीटा, VIDEO:पति की मौत के बाद ससुर और ननदें घर से निकालने की कर रहीं कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment