Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली:पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के रामपुर में महिला सिपाही और 2 साल के बेटे की जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। सिपाही परिवार के साथ कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त बेकाबू डंपर ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई। देवर और पति किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकल गए, जबकि बेटे को बचाने की कोशिश में महिला सिपाही बाहर नहीं निकल पाई। पति चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया और आग बुझाई गई। इसके बाद कार से महिला सिपाही और उसके बेटे को निकाला गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति और देवर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा गंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। नैनीताल से लौट रहा था परिवार मिलक क्षेत्र के बेहटरा गांव में दान सिंह का परिवार रहता है। वह किराए पर गाड़ियां चलवाने का काम करते हैं। उनकी पत्नी लता कौशांबी में पुलिस में तैनात थीं। बुधवार देर रात दान सिंह कार से पत्नी, बेटे लट्टू और बरेली निवासी ममेरे भाई रवि के साथ नैनीताल से घर लौट रहे थे। डंपर ने सामने से कार में मारी टक्कर दान सिंह ही कार चला रहे थे। कार दान सिंह के होमगार्ड पिता इंगल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि रात 11 बजे के बाद काशीपुर के आंगा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आए डंपर ने कार को साइड से टक्कर मार दी, जिससे स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। महिला सिपाही बेटे के साथ फंसी दान सिंह और रवि किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकल आए, लेकिन वे भी झुलस गए। महिला सिपाही अपने दो साल के बेटे के साथ कार में फंस गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। कुछ ही देर में टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। अस्पताल ले जाते वक्त सिपाही ने तोड़ा दम घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला सिपाही लता, उनके पति और देवर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते वक्त लता की भी मौत हो गई। हादसे के बाद काशीपुर के पास काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कार को साइड में हटवाकर जाम खुलवाया। खबर लगातार अपडेट की जा रही….
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताज महोत्सव में मधुबंती बागची ने बिखेरा जादू, VIDEO:‘आई गिरि नंदिनी’ से बांधा समां, देर रात तक ‘उई अम्मा’ पर झूमे दर्शक
    Next Article
    BSP विधायक के ठिकानों पर दूसरे दिन भी IT रेड:लखनऊ, बलिया, सोनभद्र और कौशांबी में सर्च ऑपरेशन; 1000 करोड़ टैक्स चोरी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment