Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला सिपाही ने जान दी, लव-मैरिज की थी:इटावा में पति के साथ शॉपिंग करके लौटी, झगड़े के बाद जहर खाया

    6 hours ago

    1

    0

    इटावा में 32 साल की महिला सिपाही ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार शाम वह पति के साथ शॉपिंग करने गई थी। घर लौटने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने जहर खा लिया और उसकी हालत बिगड़ गई। पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। रात 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिपाही प्रियंका सहारनपुर की रहने वाली थी। उसने 3 साल पहले लव-मैरिज की थी। वह 2019 में पुलिस में भर्ती हुई थी। फिलहाल, सैफई थाने में तैनात थी। मामला पुलिस लाइन के आवासीय परिसर का है। सिपाही के दो बच्चे, पति बेरोजगार सिपाही का पति रजत बेरोजगार है। वह भी सहारनपुर का रहने वाला है और प्रियंका के साथ ही पुलिस लाइन में रहता है। दोनों की डेढ़ साल की बेटी और छह महीने का बेटा है। बेटी दादी के पास रहती है, जबकि बेटा प्रियंका के साथ रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार दोपहर प्रियंका पति के साथ संडे बाजार गई थी। दोनों शाम करीब साढ़े 5 बजे लौटे। करीब एक घंटे बाद रजत ने बेटी को पड़ोसी के घर छोड़ा और बताया कि प्रियंका की तबीयत खराब है। वह प्रियंका को जिला अस्पताल लेकर गया। रजत ने पड़ोसी को फोन कर घर से कपड़े लाने के लिए कहा। पड़ोसी अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पति से पूछताछ की। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा ने बताया- शुरुआती जांच में पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR:प्रयागराज और प्रतापगढ़ में टोल बैरियर तोड़े, धमकाया; कुचलने का प्रयास किया माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से एक और विवाद जुड़ गया है। प्रतापगढ़ और प्रयागराज पुलिस ने उमर के काफिले में चल रहीं गाड़ियों और उनके ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रयागराज में पुलिस ने 28 गाड़ियों पर रविवार दोपहर 1:30 बजे FIR लिखी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 फीट का शिवभक्त 41 लीटर गंगाजल लेकर चल रहा:बोले- भोलेनाथ का नाम लेते ही आसान लगती है राह; लोगों ने किया स्वागत
    Next Article
    अखिलेश यादव के बचाव में आई ओवैसी की पार्टी:राजभर बोले- 'पीट देगा अहिर', AIMIM प्रवक्ता ने पूछा- 'हमलावरों में कितने ठाकुर-ब्राह्मण?'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment