Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज DM ने CM डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा:संतोष कुमार शर्मा ने खराब प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपने कैंप कार्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त करने वाली योजनाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बी, सी और डी ग्रेड की प्रगति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पर्यटन परियोजनाओं के संबंध में कार्यदाई संस्था से समन्वय स्थापित कर परियोजना पूर्णता की तिथि में बदलाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विलंब से बचा जा सके। ग्रामीण अभियंत्रण के अधिशासी अधिकारी को भवन निर्माण की प्रगति में तेजी लाने को कहा गया। छात्रवृत्ति योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर भी असंतोष व्यक्त किया गया और प्रभावी कार्रवाई कर सुधार लाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, पंचायत सहायकों के माध्यम से फैमिली आईडी बनवाने का भी निर्देश दिया गया। पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्य को इस माह तक प्राप्त करने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को परस्पर समन्वय से काम करने को कहा। पीएम कुसुम योजना में खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उपनिदेशक कृषि को स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया गया। दुग्ध और मत्स्य विभाग को सहकारी समितियों और उनमें सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपनी विभागीय योजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रगति खराब न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन योजनाओं में प्रगति खराब पाई जाएगी, उनमें संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, श्रेया मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शादी समारोह में चोरी:दुल्हन के कमरे से जेवर और मोबाइल फोन गायब, जयमाल के दौरान सामान पार
    Next Article
    वैलेंटाइन डे पर 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज:गाने 'मैं हूं' में दिखी सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की लविंग केमिस्ट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment