Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैलेंटाइन डे पर 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज:गाने 'मैं हूं' में दिखी सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की लविंग केमिस्ट्री

    4 hours ago

    1

    0

    वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी शुक्रवार को फिल्म बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ रिलीज किया गया। यह गाना सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों की लविंग केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने को सलमान खान फिल्म्स ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया। बता दें कि इससे पहले ‘मातृभूमि’ गाना रिलीज हुआ था, जिसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब मेकर्स ने 14 फरवरी को स्पेशल ट्रैक ‘मैं हूं’ रिलीज किया है। गाना एक फौजी और उसके परिवार के रिश्ते की भावनात्मक कहानी को दर्शाता है। दोनों ही इमोशंस को बैलेंस्ड तरीके से दिखाया गया मेकर्स ने गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी ऑफिशियल लिंक भी जारी की है। ट्रैक में फैमिली के साथ बिताए खुशनुमा पलों से लेकर ड्यूटी की वजह से होने वाली जुदाई तक की इमोशनल जर्नी दिखाई गई है। गाने में खुशी और तड़प, दोनों ही इमोशंस को बैलेंस्ड तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में सलमान खान फैमिली के साथ खुशहाल लम्हों को एंजॉय करते नजर आते हैं, वहीं कुछ सीन में दूरी और इंतजार की फीलिंग भी दिखाई देती है। चित्रांगदा सिंह ने अपने रोल को ग्रेस और सटल स्ट्रेंथ के साथ निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री मैच्योर, नेचुरल और रियल लगती है। अयान लाल ने गाने को कंपोज किया फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अयान लाल ने इस गाने को कंपोज किया है। ट्रैक को उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ अपनी आवाज भी दी है। इसके लिरिक्स अयान लाल और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है। वहीं, इसका डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज DM ने CM डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा:संतोष कुमार शर्मा ने खराब प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए निर्देश
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-आयरलैंड ने ओमान को 236 रन का टारगेट दिया:टकर ने नाबाद 94 रन बनाए, शकील अहमद ने 3 विकेट लिए

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment