Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज गंडक नदी में पानी का दबाव बढ़ा:वाल्मीकिनगर बैराज से 2.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में अलर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    महराजगंज। नेपाल के देवघाट क्षेत्र में गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच नदी में पानी का दबाव बढ़ गया है। शनिवार की रात 1 बजे वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 2 लाख 18 हजार 200 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए गंडक नदी से सटे क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दिया गया बैराज के अपस्ट्रीम (U/S) में जलस्तर 362.00 फीट दर्ज किया गया, जबकि डाउनस्ट्रीम (D/S) का जलस्तर 354.40 फीट रहा। बैराज से डाउनस्ट्रीम की ओर 2 लाख 600 क्यूसेक पानी छोड़े जाने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। डिस्चार्ज का ट्रेंड राइजिंग (R) बताया गया है, यानी पानी का बहाव बढ़ने की स्थिति में है। नेपाल के देवघाट में भी रात 1 बजे गंडक नदी का डिस्चार्ज 2 लाख 83 हजार 250 क्यूसेक दर्ज किया गया। यहां भी ट्रेंड राइजिंग रहा। इससे आने वाले समय में गंडक नदी के जलस्तर पर असर पड़ने की संभावना बनी हुई है। बैराज के आंकड़ों के अनुसार ईएमसी 8,600 क्यूसेक और एमडब्ल्यूसी 9,000 क्यूसेक दर्ज किया गया। नदी में लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की जरूरत है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए महाराजगंज प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी 05523-222162/1077/9628819145 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से नदी के जलस्तर और बैराज से छोड़े जा रहे पानी की निगरानी की जा रही है। गंडक नदी के किनारे बसे गांवों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने की सलाह दी जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में जूता फैक्ट्री में भीषण आग:लाखों का तैयार माल जला, अगले महीने विदेश भेजना था; 2 घंटे में आग पर काबू
    Next Article
    नसबंदी के छह माह बाद गर्भवती हुई महिला:बस्ती में सर्जन और टीम पर कार्रवाई की मांग, सीएमओ से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment