Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नसबंदी के छह माह बाद गर्भवती हुई महिला:बस्ती में सर्जन और टीम पर कार्रवाई की मांग, सीएमओ से शिकायत

    5 hours ago

    1

    0

    बस्ती के शंकरपुर गांव की एक महिला नसबंदी के करीब छह माह बाद गर्भवती हो गई। महिला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बस्ती से इसकी शिकायत की है। उसने नसबंदी करने वाले सर्जन और उनकी टीम पर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि उसने छह माह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विक्रमजोत में नसबंदी कराई थी। उसे सरकार से 1400 रुपये भी मिले थे। महिला के पहले से दो बेटे और एक बेटी हैं। बाद में पेट दर्द होने पर अयोध्या के जिला महिला चिकित्सालय में जांच हुई, जहां उसे तीन माह का गर्भ बताया गया। सर्जन डॉ. सुनील तिवारी ने कहा कि नसबंदी के 10 प्रतिशत मामलों में फेल होने की संभावना रहती है। ऐसे मामलों में जिला महिला चिकित्सालय में सुविधा दी जाती है और सीएमओ स्तर से जांच के बाद प्रतिपूर्ति भी होती है। सीएचसी विक्रमजोत के चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज गंडक नदी में पानी का दबाव बढ़ा:वाल्मीकिनगर बैराज से 2.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में अलर्ट
    Next Article
    तस्वीरों में देखिए रामनगर की रामलीला:बिना आधुनिक लाइट और मंच के होती है लीला,पहले दिन रावण जन्म और झीर सागर के झांकी का हुआ दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment