Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में बजाज एजेंसी मालिक पर मुकदमा:कर्मचारी से मारपीट और गालीगलौज का आरोप, भतीजा भी नामजद

    4 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में एसके मोटर्स बजाज एजेंसी के मालिक परमजीत सिंह और उनके भतीजे प्रभुजोत सिंह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन पर एजेंसी के एक कर्मचारी के साथ मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चौपरिया निवासी दिनेश कुमार, जो पिछले 14 वर्षों से एसके मोटर्स बजाज एजेंसी में एसेसरीज इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 3 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे एजेंसी में पानी गिरने की मामूली बात को लेकर परमजीत सिंह और प्रभुजोत सिंह से उनका विवाद हो गया। दिनेश कुमार के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की। मारपीट के बाद उन्हें धक्का देकर एजेंसी से बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि तुरंत कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, दिनेश कुमार सदर कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एजेंसी मालिक परमजीत सिंह और उनके भतीजे प्रभुजोत सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के संबंध में दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरानी पेंशन, TET अनिवार्यता खत्म करने की मांग:उन्नाव में शिक्षकों-कर्मचारियों ने सरकार से की अपील, CM को सम्बोधित ज्ञापन दिया
    Next Article
    एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती:डेंगू से संक्रमित होने के बाद लीलावती अस्पताल में चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment