Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में गोरखपुर के दरोगा की मौत:दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, हादसे में पांच पुलिसकर्मी चोटिल

    6 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर से दबिश देकर लौट रही गोरखपुर पुलिस की टीम बुधवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दारोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सीनियर सब इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाने की टीम एक जालसाजी के मामले में दबिश देने के लिए कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह चालक को झपकी आने से हादसा हो गया। जिससे वाहन डिवाइडर पर चढ़ते हुए एक पेड़ से टकरा गई। अब पूरा मामला समझिए… हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर रूप से घायल दरोगा संतोष कुमार को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दरोगा गीता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाना की पुलिस टीम जालसाजी के एक मामले में दबिश देने खड्डा क्षेत्र गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक और दो अन्य सदस्य शामिल थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े छह बजे जब टीम श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके से गुजर रही थी, तभी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। जानकारी में निकल कर आ रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। दो पॉइंट्स में पढ़िए कैसे हुआ हादसा हादसा सुबह करीब 6 बजे का बताया जा रहा है। गोरखपुर पुलिस टीम श्यामदेउरवा क्षेत्र के कतराती से होते हुए जा रही थी। अचानक स्कार्पियो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आने की वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार स्कार्पियो पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने का प्रयास किया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बिहार के रहने वाले थे एसआई संतोष कुमार हादसे में जान गंवाने वाले दारोगा संतोष कुमा मूल रूप से सिवान (बिहार) के असांव स्थित सहसरांव गांव के निवासी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन गांव से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस महकमे में शोक की लहर स्थानीय लोनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी समेत पुलिस अधिकारी बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया - टीम जालसाजी के एक मामले में दबिश देने गई कुशीनगर गई थी और लौटते समय हादसा हो गया। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 25 फरवरी से खाद्य विभाग चलाएगा चेकिंग अभियान:दुकानों में साफ-सफाई रखने और शुद्ध उत्पाद बेचने की अपील
    Next Article
    कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव:आज इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन, जानिए कचहरी के आसपास कहां से निकलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment