Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजगंज में पुलिस बंटवा रही डीजल, VIDEO:एनाउंस कर कहा- 5 लीटर से ज्यादा तेल नहीं मिलेगा, किसानों ने जाम की सड़क

    9 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत से किसान सहित आमजन परेशान हैं। खरीफ सीजन की शुरुआत में खेतों की जुताई और धान की बुवाई के लिए ईंधन न मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार सुबह घुघली क्षेत्र में डीजल न मिलने पर नाराज किसानों ने घुघली-सिसवा मार्ग जाम कर दिया। हालात ये हैं कि पुलिस को पेट्रोल पंप पर लोगों को शांत कराने के लिए एनाउंसमेंट करनी पड़ रही है कि 5 लीटर से ज्यादा तेल किसी को भी नहीं दिया जाएगा। मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर घुघली इलाके में पेट्रोल पंप तेल ने मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर दिया। उनका आरोप था कि वे रात से ही पेट्रोल पंप पर लाइन में लगे थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें डीजल नहीं मिला और पंप पर स्टॉक खत्म होने की बात कही गई। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। किसानों ने बताया कि खरीफ फसलों की बुवाई का यह सबसे महत्वपूर्ण समय है। डीजल की कमी के कारण ट्रैक्टरों खेतों की सिंचाई कार्य प्रभावित हो रही है। जिससे खेती का पूरा चक्र बाधित होने का खतरा है। कई किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल सीमित मात्रा में दिया जा रहा है, जबकि कई जगह आपूर्ति पूरी तरह ठप है। डीजल देने से पहले होगी आधार की जांच इधर, भारत-नेपाल सीमा से सटे ठुठीबारी में डीजल पेट्रोल को लेकर पुलिस एनाउंसमेंट करती नजर आई। राजाबारी स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पहुंचे और पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही एनाउंस कर कहा कि किसी को भी 5 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं दिया जाएगा। पहले आधार कार्ड की जांच होगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि खरीदने वाला किसान नहीं निकला या उसके पास खेत नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम बोले- जिले में डीजल-पेट्रोल स्टॉक में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा - जिले में डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को कालाबाजारी या अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अहिल्याबाई प्रतिमा की सफाई की:मुजफ्फरनगर में 301वीं जयंती से पहले स्वच्छता अभियान चलाया, सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश
    Next Article
    बिजनौर में 31 मई तक खराब मौसम की आशंका:डीएम ने आंधी-बारिश और बिजली गिरने को लेकर एडवाइजरी जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment