Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई,दरोगा की मौत:गोरखपुर की टीम गई थी जालसाजी के मामले में दबिश देने, 5 पुलिसकर्मी घायल

    4 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला दरोगा और सीनियर एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर में दबिश देकर लौट रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया है। घटना मंगवालर की सुबह करीब साढ़े छह बजे महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे वाहन डिवाइडर पर चढ़ते हुए एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पहले देखें, 2 तस्वीरें… छापेमारी करके लौट रही थी पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ताल थाने की टीम एक जालसाजी के मामले में दबिश देने के लिए कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा गीता, चालक और दो अन्य सदस्य शामिल थे। वहां छापेमारी के बाद टीम वापस गोरखपुर लौट रही थी। इसी दौरान महराजगंज जिले में अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। सड़क पर घायल तड़पते रहे। सभी घालयों को गोरखपुर इलाज के लिए लाया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रामगढ़ताल थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार की मौत हो गई। सीनियर एसआई और महिला दरोगा की हालत गंभीर हादसे में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा गीता, ड्राइवर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दरोगा गीता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बिहार के सिवान निवासी थे एसआई हादसे में जान गंवाने वाले दारोगा संतोष कुमा मूल रूप से सीवान (बिहार) के असांव स्थित सहसरांव गांव के निवासी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन गांव से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। …………. ये खबर भी पढ़ें… गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखकर ज्वाइन किया लॉरेंस गैंग:आगरा के 5 लड़कों ने रोहित शेट्‌टी के घर पर की फायरिंग फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग केस में यूपी के 7 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें 5 आरोपी आगरा के है। इन सबको लॉरेंस गैंग से जुडे़ बाह बिजौली के ही शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित ने अपने साथ जोड़ा था। गोलू पंडित ने जयपुर के जी क्लब होटल पर फायरिंग की थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के लिंक गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े हैं। रंगदारी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने एसटीएफ को बताया- लॉरेंस व शुभम लोनकर गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखते थे। हमें लगता था कि हर कोई इनसे डरता है। वीडियो देखकर ही गैंग से जुड़ने का मन बनाया था। इसके बाद प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित के संपर्क में आया। उसी ने हम सबको गैंग में जुड़वाया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान:बृजघाट व तिगरी धाम में गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे, पुलिस तैनात
    Next Article
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस को चकमा देकर लखनऊ रवाना:प्रतापगढ़ में मनरेगा बचाओ आंदोलन के विधानसभा घेराव में शामिल होने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment