Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटा:बृजमनगंज में दिनदहाड़े हुई वारदात, तलाक के बाद दहेज का सामान लेने ससुराल आई थी पत्नी

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौरहा खास गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार और थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देखिए तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… मृतका की पहचान 23 वर्षीय नजमा खातून के रूप में हुई है। नजमा की मां आयशा खातून ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले नजमा की शादी बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौरहा निवासी मुर्तजा से हुई थी। आयशा खातून के अनुसार, नजमा को दहेज के लिए रोजाना प्रताड़ित किया जाता था। इससे तंग आकर नजमा अपने पिता बुनियाद अली के घर बारगाहपुर चली गई थी। दोनों पति-पत्नी ने आपसी सहमति से संबंध विच्छेद भी कर लिए थे। दहेज का सामान लेने पहुंची थी गुरुवार को आयशा खातून अपनी बेटी नजमा के साथ दहेज में दिए गए सामान को लेने उसके ससुराल सौरहा आई थीं। इसी दौरान पति मुर्तजा ने हंगामा खड़ा कर दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से नजमा के गले पर वार कर दिया। फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया- घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह दहेज हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेट्रो स्टेशन पर मिस कारतूस के साथ पकड़ा संदिग्ध:फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन पर स्कैनिंग के दौरान बैग से निकला टूटा फोन, चार्जर
    Next Article
    विजिलेंस कांस्टेबल जनार्दन यादव की सड़क हादसे में मौत:ड्यूटी से लौटते समय टाडा में हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment