Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विजिलेंस कांस्टेबल जनार्दन यादव की सड़क हादसे में मौत:ड्यूटी से लौटते समय टाडा में हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जनपद की विजिलेंस टीम में तैनात 50 वर्षीय कांस्टेबल जनार्दन यादव की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी टाडा स्थित बड़ौदा बैंक के सामने उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी जोरदार थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जनार्दन यादव को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक कांस्टेबल जनार्दन यादव अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका एक पुत्र और एक पुत्री दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले सुबह उन्होंने अपने पिता रामबृक्ष यादव से फोन पर बात की थी और बताया था कि वह खजनी पहुंच चुके हैं तथा घर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते रहे। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव ‘बादल’ ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि जनार्दन यादव एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी थे, जिनका असमय निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटा:बृजमनगंज में दिनदहाड़े हुई वारदात, तलाक के बाद दहेज का सामान लेने ससुराल आई थी पत्नी
    Next Article
    रामपुर में डीजे पर पटाखा छोड़ने को लेकर विवाद:पड़ोसी ने युवक पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment