Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में PET परीक्षा आज से शुरू:11 केंद्रों पर 4872 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, ट्रिपल लेयर चेकिंग के बाद मिलेगी एंट्री

    4 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 को लेकर महराजगंज में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार, 25 अक्टूबर को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी। इसमें कुल 4872 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा निर्धारित तीन तिथियों 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को कुल छह पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। ट्रिपल लेयर चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। जाम से बचाने के लिए यातायात व्यवस्था पर जोर प्रशासन ने अभ्यर्थियों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। अनावश्यक जाम से बचने और अभ्यर्थियों को समय से केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को आवागमन या प्रवेश में अनावश्यक परेशानी न हो। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रखा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पोजिशन प्रिंट की मल्टीकलर साड़ी ट्रेंडिंग:करवा चौथ पर हैंडवर्क की डिमांड भी हाई, यूनिक पीस की तलाश में महिलाएं
    Next Article
    राजकुमार हत्याकांड में पार्षद धर्मदेव समेत 6 को क्लीनचिट:गोरखपुर में हत्या या साजिश के ठोस साक्ष्य नहीं मिले, 9 आरोपी जेल में बंद हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment