Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजकुमार हत्याकांड में पार्षद धर्मदेव समेत 6 को क्लीनचिट:गोरखपुर में हत्या या साजिश के ठोस साक्ष्य नहीं मिले, 9 आरोपी जेल में बंद हैं

    16 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के राजकुमार चौहान हत्याकांड में पार्षद धर्मदेव चौहान समेत छह नामजद आरोपियों के नाम पुलिस ने विवेचना के बाद मुकदमे से निकाल दिए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में इनके खिलाफ हत्या या साजिश में शामिल होने के ठोस साक्ष्य नहीं मिले। वहीं, मामले में नामजद 8 लोगों में से दो की भूमिका हत्या में सामने आने की बात कही जा रही है। जांच के दौरान 8 अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक, मामले में विवेचना पूरी कर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें से 9 आरोपियों के जेल में होने की जानकारी है। 17 मार्च की सुबह टहलते समय हुई हत्या राजकुमार चौहान की 17 मार्च की सुबह चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में गोली मारकर और चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद उनकी पत्नी ने दीपक गौड़,पार्षद धर्मदेव चौहान, लालजी यादव उर्फ गट्टू यादव, धरमपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येंद्र चौधरी उर्फ टिल्लू और अभय पांडेय समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में हत्या और साजिश के मामले में नामजद आरोपियों के अलावा 8 अन्य लोगों के नाम सामने आए। एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है। गोरखनाथ थाने में केस की विवेचना राजकुमार चौहान की पत्नी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए विवेचना ट्रांसफर करने का अनुरोध किया था जिसके बाद पूरी विवेचना गोरखनाथ थाने पर ट्रांसफर कर दी गई थी। जांच के दौरान नामजद आरोपितों की भूमिका की पड़ताल की गई। पुलिस के अनुसार, पार्षद धर्मदेव चौहान समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद उनके नाम मुकदमे से निकाल दिए गए। इनके खिलाफ हुआ था नामजद केस दीपक गौड़, धर्मदेव चौहान (पार्षद), लालजी यादव उर्फ गट्टू यादव, धरमपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येंद्र चौधरी उर्फ टिल्लू,अभय पांडेय को नामजद किया था। जेल भेजे गए आरोपी नामजद आरोपितों में शेषनाथ यादव और दीपक गौड़ को छोड़कर अन्य आरोपितों में विपिन यादव,सचिन यादव,राज चौहान उर्फ निरहू,शेषनाथ यादव,अंकित यादव,देवव्रत यादव, मनीष यादव का नाम हत्या और साजिश में सामने आया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में PET परीक्षा आज से शुरू:11 केंद्रों पर 4872 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, ट्रिपल लेयर चेकिंग के बाद मिलेगी एंट्री
    Next Article
    KGMU में न्यूरोसर्जन ने ब्रेन सर्जरी पर अनुभव साझा किए:स्कल बेस ऑपरेशन की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा, 32वां स्थापना दिवस और एलुमनाई मीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment