Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:बुलंदशहर में दो दिन, चार पालियों में 13,440 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को बुलंदशहर जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 13,440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 3360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में एक बैठक आयोजित कर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रुति ने की, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा के शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम, फर्नीचर और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। आंतरिक और बाहरी कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित कोचिंग सेंटर और फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में धान खरीद को लेकर डील का VIDEO:एमओ और मिल संचालक के बीच धान खरीद को पोर्टल पर दर्ज कराने की बातचीत
    Next Article
    ‘2 साल मुश्किल भरे रहे…’; गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर खुलकर बोलीं बेटी टीना, मां पर लुटाया प्यार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment