Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज सीएम योगी की माता पर टिप्पणी का विरोध:परतावल में मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रविवार सुबह परतावल चौराहे पर भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता काशीनाथ सिंह और हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता परतावल क्षेत्र में एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और परतावल चौराहे तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विवादित टिप्पणी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। चौराहे पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला जलाया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग की। भाजपा नेता काशीनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे बयानों से प्रदेश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में वैमनस्य फैलता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए परतावल चौराहे पर भीड़ जुटी रही, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SIR सूची में और कटेंगे 7404 नाम:गोरखपुर में दावे व आपत्तियों के बाद अंतिम आंकड़े जारी
    Next Article
    Vada Pav Girl: 'गलती हुई है मुझसे, उसके लिए दिल से...', 'वड़ा पाव गर्ल' ने कान पकड़कर किससे मांगी माफी? जानें पूरा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment