Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIR सूची में और कटेंगे 7404 नाम:गोरखपुर में दावे व आपत्तियों के बाद अंतिम आंकड़े जारी

    7 hours ago

    1

    0

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गोरखपुर की मतदाता सूची से 7 हजार 404 नाम और काटे जाएंगे। लगभग दो महीने तक आए दावे एवं आपत्तियों के बाद यह स्थिति साफ हुई है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से फीड किए गए डाटा का आंकड़ा जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई है। नाम काटने के लिए लोगों ने फार्म 7 भरा है। इसी तरह 2 लाख 32 हजार 336 लोगों ने नया नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है। इनकी ओर से फार्म 6 भरा गया है। जबकि नाम या पता संशोधित करने के लिए 43 हजार 469 लोगों की ओर से फार्म 8 भरा गया है। मतदाता सूची में इनके नाम में या पते में कोई ऋुटि हुई तो उसे फार्म 8 के जरिए संशोधन करने का अवसर मिला है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने बताया कि अंतिम दिन अधिक संख्या में लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। देर रात फार्म की फीडिंग के बाद नए मतदाताओं के फार्म की संख्या 2.32 हो गई। बिना मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 27 मार्च तक सुनवाई होगी। दोनों श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 9,9,584 है, जिसमें करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं की सुनवाई हो गई है। अब सुनवाई में आधार कार्ड भी दस्तावेज के रूप में मान्य है। आधार कार्ड सभी लोगों के पास उपलब्ध है, इससे मतदाताओं को सुविधा हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात:चंदौली में दबंगों ने की थी पिटाई, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Next Article
    महराजगंज सीएम योगी की माता पर टिप्पणी का विरोध:परतावल में मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment