Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान:एजेंसियों पर सुबह से लंबी लाइन, रात को जागकर ऑनलाइन बुकिंग कर रहे

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि ऑनलाइन बुकिंग भी ठीक से नहीं हो पा रही है और उपभोक्ताओं को बार-बार कोशिश करने के बाद भी बुकिंग कन्फर्म नहीं हो रही। कई लोग रात-रात भर जागकर मोबाइल से बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सिस्टम व्यस्त होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल रही। गैस एजेंसियों के फोन नंबरों पर भी लगातार कॉल किए जा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि फोन या तो लग नहीं रहा या फिर कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही। इससे परेशान होकर कई उपभोक्ता सीधे गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। कई लोग अपना काम-काज छोड़कर गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। एजेंसी पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को वहीं से मैनुअल बुकिंग करानी पड़ रही है, जिसके बाद उन्हें गोदाम से सिलेंडर उठाकर ले जाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक गैस की सप्लाई कम होने से यह समस्या पैदा हुई है। कई परिवारों के घरों में गैस खत्म होने के कगार पर है, जिससे खाना बनाने तक की दिक्कत खड़ी हो गई है। खासकर कामकाजी लोगों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कई दिनों से गैस बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग कंफर्म नहीं हो रही है। एजेंसी संचालक कह रहे हैं जब तक ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी तब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा। एक हफ्ते से चक्कर काट रहे हैं। कागारौल के आलोक का कहना है कि 5 दिन से बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कॉल ही नहीं लग रहा। घर पर सिलेंडर खत्म हो गया है। एजेंसी पर आए हैं मगर, समस्या का समाधान नहीं हो पाया। रात में कर रहे बुकिंग रामबाग निवासी प्रशांत ने बताया कि इंडेन गैस पर बुकिंग के लिए दिन में कई बार कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं लगी। ऐसे में रात करीब 12 बजे कई बार प्रयास करने पर फोन कनेक्ट हुआ। बुकिंग तो हो गई है, लेकिन डिलीवरी कब तक होगी, इसका पता नहीं है। लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते पर्याप्त सिलेंडर की आपूर्ति की जाती तो उन्हें इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती। वहीं एजेंसी संचालकों का कहना है कि सप्लाई कम आने की वजह से कुछ दिनों से दिक्कत हो रही है, लेकिन स्थिति को जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करनैलगंज को पॉलिटेक्निक और कृषि महाविद्यालय दिलाया:BJP विधायक अजय कुमार बोले–आजादी के बाद जो कोई सरकार नहीं कर सकी वो काम कराए
    Next Article
    महाराजपुर और जाजमऊ में दो लोगों ने किया सुसाइड:जमीन खोने के डर से किसान ने दी जान, युवक ने पिया एसिड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment