Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता ने पति, प्रेमिका समेत 6 पर दर्ज कराया मुकदमा:दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, हरदोई की शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में एक विवाहिता ने अपने पति, उसकी प्रेमिका और प्रेमिका की बहन सहित छह लोगों के खिलाफ उत्पीड़न, मारपीट और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में विवाहिता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है। लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर-जी निवासी राजेश कुमार सिंह ने शनिवार रात यह शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शिल्पी का विवाह हरदोई शहर के सुभाष नगर निवासी डॉ. मयंक प्रताप सिंह से हुआ था। शिल्पी की दो बेटियां हैं। राजेश कुमार सिंह के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के संबंध अच्छे थे, लेकिन बाद में डॉ. मयंक के जीवन में प्रिया नामक एक युवती आ गई। शिल्पी ने इस संबंध का विरोध किया, जिसके बाद उनके वैवाहिक जीवन में खटास आ गई। शिल्पी के पिता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पति डॉ. मयंक, सास प्रभा सिंह, ससुर मुन्नू सिंह और देवर लकी सिंह उर्फ वैभव प्रताप सिंह अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके साथ ही प्रिया और उसकी बहन सपना भी शिल्पी को प्रताड़ित करती थीं। आरोपियों ने शिल्पी पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर गाली-गलौज की और उसकी पिटाई भी की। शिल्पी ने इस दौरान 112, 1091 और 1090 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायतें भी दर्ज कराई थीं। शिकायत में कहा गया है कि बीते 27 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे आरोपियों ने एक बार फिर शिल्पी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिल्पी के पिता राजेश ने अपनी बेटी और उसकी पुत्रियों की जान को खतरा बताया है और कहा है कि किसी भी अनहोनी के लिए आरोपी ही जिम्मेदार होंगे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि महिला से क्रूरता, चोट पहुंचाना, जानबूझकर अपमान करना, आपराधिक धमकी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) की धाराओं के तहत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 12 केंद्रों पर नीट परीक्षा आज:5992 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, AI से होगी परीक्षा केंद्रों की सख्त निगरानी
    Next Article
    महाराणा प्रताप प्रतिमा का 9 मई को अनावरण:फर्रुखाबाद में तैयारियों को लेकर क्षत्रिय महासभा की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment