Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर आज रात से जलाभिषेक शुरू:बुलंदशहर के 200 से अधिक शिवालयों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

    3 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि का पावन पर्व जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार आज रात 12 बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक की शुरुआत हो जाएगी। महाशिवरात्रि को लेकर कांवड़ियों की भारी आमद देखी जा रही है। विभिन्न मार्गों पर कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों के “बम-बम भोले” के जयकारों से सड़कें गूंज रही हैं। शिवभक्तों की सुविधा के लिए सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाए हैं। इन शिविरों में जल, फलाहार, प्राथमिक उपचार, दवाइयां और विश्राम की व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। वहीं, प्रशासन भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्री द्वादश महालिंगेश्वर मंदिर में आचार्य मंजीत धर्मध्वज द्वारा शिवभक्तों को निःशुल्क रुद्राक्ष वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा श्री अंबकेश्वर महादेव मंदिर, शिकारपुर क्षेत्र के बारसऊ सहित जिले के 200 से अधिक शिवालयों में जलाभिषेक होगा। श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। देर रात से ही मंदिरों में लंबी कतारें लगने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने सभी प्रमुख शिवालयों पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए हैं और श्रद्धालुओं से शांति, अनुशासन व सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत अस्पताल के पार्क में मिला प्रेमी जोड़ा:सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा, हिदायत देकर छोड़े गए
    Next Article
    मुरादाबाद में घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरफ्तार:पुलिस ने लाखों के जेवर और नगदी बरामद की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment