Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा बना जहर:हापुड़ में एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार

    4 hours ago

    1

    0

    हापुड़ जिले के बाबूगढ़ गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। आटा खाने के कुछ घंटों बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्रत के दौरान बनाया था भोजन परिवार के सदस्य विकास ने बताया कि महाशिवरात्रि के चलते घर में व्रत रखा गया था। इसी दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान तैयार किए गए थे। भोजन करने के कुछ समय बाद ही परिवार के चार लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। देखते ही देखते हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने की फूड पॉइजनिंग की पुष्टि अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की। डॉक्टरों के अनुसार, कुट्टू के आटे का सही ढंग से भंडारण न होना या उसमें मिलावट होना ऐसे मामलों की बड़ी वजह हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक नमी वाले वातावरण में रखा गया कुट्टू का आटा फफूंद लगने से विषाक्त हो सकता है। ऐसे आटे के सेवन से उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आते हैं। खाद्य विभाग की जांच बाकी घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है, हालांकि खाद्य विभाग की ओर से अभी तक नकली या खराब आटे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो संबंधित दुकानों और आटे के सैंपल की जांच कराई जा सकती है। हालत स्थिर, पर सतर्कता जरूरी फिलहाल अस्पताल में भर्ती सभी चारों सदस्यों की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि व्रत के दौरान उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थ विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदें और आटे को सूखी व ठंडी जगह पर सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार की गंध या रंग में बदलाव दिखाई देने पर उसका सेवन न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में एक अभियुक्त को उम्रकैद की सजा:6 साल पहले खून से लथपथ दिगंबर सिंह का शव चारपाई पर मिला था, धारदार हथियार से किया था वार
    Next Article
    हरदोई में कुसुमखोर पुल के नीचे मिला युवक का शव:पांच दिन से लापता था, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment