Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि से पहले देवकली मंदिर में सफाई अभियान:समिति सदस्यों ने यंत्रों से सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

    6 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले शनिवार, 14 फरवरी को औरैया के देवकली मंदिर में 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा 168वां सफाई अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में सदस्यों ने सफाई यंत्रों की मदद से मंदिर प्रांगण और बाहरी परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान फूल-पत्ती, प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट एकत्रित कर नष्ट किए गए। समिति ने मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले लोगों से परिसर को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की अपील की। समिति के संस्थापक और नगर पालिका परिषद, औरैया के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि औरैया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु देवकली मंदिर में भोले बाबा के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई से वातावरण के साथ-साथ लोगों का अंतर्मन भी प्रसन्न रहता है। आनंद नाथ गुप्ता ने आगे बताया कि यह अभियान मुख्य रूप से भक्तों की सुख-सुविधा और शिव भक्तों की सहूलियत के लिए चलाया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रमुख धार्मिक पर्वों पर यह सफाई अभियान अनवरत जारी रहेगा। समिति पिछले 11 वर्षों से यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट, प्रमुख धार्मिक स्थलों और पिंडदान स्थल पर जनहित में लगातार सफाई अभियान चला रही है। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 13 फरवरी को हल्दी रस्म धूमधाम से संपन्न हुई थी, जबकि 14 फरवरी को मंदिर प्रांगण में भक्तों को मेहंदी लगाकर मेहंदी रस्म का उत्सव मनाया गया। इसके बाद महिलाओं ने मंगल गीत गाए और श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात निकाली जाएगी। इस सफाई अभियान में बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, रामू गुप्ता (किराना वाले), चिकित्सक एल.एन. गुप्ता, सुधीर कुमार, पूर्व सभासद अरविंद बिश्नोई (झगडू), सतीश चंद्र, मंगेश सिंह, सोनू शुक्ला, रामसनेही वर्मा, प्रताप सिंह, हर नारायण शर्मा, विश्वनाथ सिंह, अध्यक्ष राजीव पोरवाल और संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित कई सेवादार और महिलाएं मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में आज और कल वाहनों का डायवर्जन:महाशिवरात्रि पर कई रूट बंद, बसें और छोटे वाहन भी प्रतिबंधित
    Next Article
    विजय-रश्मिका ने ₹60 करोड़ का नेटफ्लिक्स का ऑफर ठुकराया!:रिपोर्ट में दावा- शादी के वीडियो के एक्सक्लूसिव ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स मांगे गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment