Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महादेव-धाम पुल से 20 फीट नीचे तमसा में कूदे लड़के:वीडियो आने के बाद पुलिस सख्त, युवकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में तमसा नदी के तट पर स्थित महादेव धाम पुल से युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब 20 फीट ऊंचे पुल से दो युवक नदी में छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास खड़े कुछ लोग इस नजारे को देखते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का स्टंट किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। पुल से नदी की गहराई काफी अधिक है और बिना किसी सुरक्षा के कूदना जानलेवा साबित हो सकता है। उनका कहना है कि यदि कोई संतुलन खो दे या पानी की गहराई का सही अंदाजा न लगा सके तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। युवकों की पहचान कराई जा रही अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पुल से इतनी ऊंचाई से नदी में कूदना बेहद खतरनाक है और इससे किसी की जान भी जा सकती है। इस स्थान पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि इस तरह की गतिविधियों को रोका जा सके। पुलिस देगी समझाइश, जरूरत पर कार्रवाई एएसपी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस उन्हें समझाएगी कि इस प्रकार का जोखिम भरा कृत्य न करें, क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है और समाज में भी गलत संदेश जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में आज और कल मौसम बदला हुआ रहेगा:दिन में हल्की धूप के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे
    Next Article
    लखनऊ में बेटे ने पिता को बांके से काटा:ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज, हालत गंभीर; नशे के लिए रुपए देने से मना किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment