Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बेटे ने पिता को बांके से काटा:ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज, हालत गंभीर; नशे के लिए रुपए देने से मना किया था

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बेटे ने पिता को बांके से काट डाला। गंभीर घायल व्यक्ति को परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है। घटना सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहसा में बुधवार को हुई। घायल की पहचान सरोजनी नगर के बेहसा गांव के रहने वाले संतलाल रावत (60) के रूप में हुई। सरोजनीनगर पुलिस को दोपहर करीब 3:20 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से घटना की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से संतराम लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। 3 तस्वीरें देखिए… डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर किया लोकबंधु अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संतलाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संतलाल रावत का बेटा नीरज रावत (35) नशे का आदी है। वह शराब पीने के लिए अपने पिता से पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जो विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर हमला किया गुस्से में आकर नीरज ने पास में रखा बांका उठाकर अपने पिता संतलाल पर कई वार कर दिए। हमले में संतलाल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही संतलाल की बेटियां भी अस्पताल पहुंच गईं। आरोपी नीरज रावत घटना के बाद से फरार है। सरोजनीनगर पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही हैं और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने तालाब में बांका फेंका पड़ोसी राहुल चौरसिया ने बताया कि दोपहर बाद करीब 3:00 बजे नीरज जब अपने पिता पर बांके से हमला कर रहा था, तो संतलाल जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर जब पड़ोसी राहुल कमरे पर पहुंचा तो नीरज हाथ में बांका लिए हुए अपने पिता पर हमला कर रहा था। यह देख राहुल ने शोर मचाया तो आरोपी कमरे से बाहर निकाला और वहां से भागने लगा। कुछ दूर तक राहुल ने उसका पीछा भी किया। दादी को ईंटों से कूचकर मार डाला था आरोपी नीरज 2022 में अपनी दादी चंपावती की ईंटों से सिर कूच कर हत्या कर चुका है। इस मामले में वह जेल गया था। करीब साल भर पहले उसके पिता संतलाल ने उसे जमानत पर छुड़ाया था। आरोपी नीरज नशेड़ी है। इसकी वजह से उसकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी अपने दो बच्चों के साथ बिजनौर के चंद्रावल में रहती है। ………………………….. यह पढ़ें पूरी खबर 'इंस्टा पर आ रहे कॉल-मैसेज से नाराज परिजनों ने पीटा': तीसरे दिन 14 साल की मेड की मौत, लखनऊ में रिटायर्ड अफसर के घर मिली थी लाश लखनऊ में 14 साल की मेड की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई लोगों के कॉल-मैसेज आते थे। मकान मालिक के बेटे ने इसको लेकर उसको फटकार लगाई थी। उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। परिजनों ने उसकी पिटाई की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    महादेव-धाम पुल से 20 फीट नीचे तमसा में कूदे लड़के:वीडियो आने के बाद पुलिस सख्त, युवकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी
    Next Article
    कानपुर में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एक्शन:2 ठिकानों पर छापेमारी, 46 सिलेंडर बरामद; अवैध रूप से की जा रही थी रिफिलिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment