Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में आंगनवाड़ी केंद्र में करंट से बच्चे की मौत:परिजनों ने थाने पर किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में सोमवार सुबह एक आंगनवाड़ी केंद्र में करंट लगने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू के पुत्र सत्यम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, सत्यम प्रतिदिन की तरह सुबह आंगनवाड़ी केंद्र पढ़ने गया था। केंद्र के पास लगे एक हाई मास्ट लाइट के खंभे के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लगा। करंट लगने के बाद सत्यम की हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को लेकर थाने आ गए। उन्होंने बिजली विभाग और आंगनवाड़ी केंद्र पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि यदि खंभे में करंट न होता या सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था। घटना की जानकारी मिलने पर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में शोक का माहौल है। परिजन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 3 अभियुक्त 6 माह के लिए जिलाबदर:अपर जिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत की कार्रवाई
    Next Article
    "गौ हत्यारों का पैसा-वोट नहीं चलेगा":जगद्गुरु शंकराचार्य ने कुशीनगर में गौ रक्षा पर घेरा, सियासी दलों पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment